November 17, 2026
file_00000000120081fb901c9a419bf163d6
Kashipur Samay News
Share this news

काशीपुर।- राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर के छात्रसंघ चुनाव में गुरजिंदर सिंह बॉबी ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। बॉबी को 996 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कुलदीप सिंह को 985 वोट प्राप्त हुए। बॉबी ने 11 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। शुभम कुमार को 475, शुभम नैलवाल को 13, नोटा को 1 वोट मिला, जबकि 44 वोट अवैध घोषित किए गए।

उपाध्यक्ष पद पर अभय प्रताप सिंह 1011 वोट प्राप्त कर विजयी रहे। उन्होंने नावेद अहमद को 792 वोट मिले और 219 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। अर्जुन सिंह को 484, नोटा को 18 वोट मिले, जबकि 209 वोट अवैध घोषित किए गए।

उपाध्यक्ष (छात्रा) पद पर वैशाली ने 1464 वोट हासिल कर दीपांशी को 741 वोटों के बड़े अंतर से हराया। दीपांशी को 723 वोट मिले। नोटा को 29 वोट प्राप्त हुए, जबकि 298 वोट अवैध घोषित किए गए।

सचिव पद पर अनमोल गुप्ता ने 1278 वोट प्राप्त कर पंकज कुमार को 230 वोटों से पराजित किया। पंकज कुमार को 1048 वोट मिले। नोटा को 35 वोट मिले, जबकि 153 वोट अवैध घोषित किए गए।

संयुक्त सचिव पद पर आयुषी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर लवली रानी ने 1637 वोट प्राप्त कर राधिका को 1054 वोटों के बड़े अंतर से हराया। राधिका को 583 वोट मिले।

सांस्कृतिक सचिव पद पर मानसी जोशी, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर जब्बार हुसैन तथा कला संकाय प्रतिनिधि पद पर विनय निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर अमनजोत कौर ने 241 वोट प्राप्त कर काकुल यादव को 164 वोटों से हराया। काकुल यादव को 77 वोट मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!