November 17, 2026
file_00000000502c81fbaab4a6bdfea520d0
Kashipur Samay News
Share this news

काशीपुर।– चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर के बीएड द्वितीय सेमेस्टर (2025-26) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। घोषित परिणाम में कई छात्राओं ने शानदार अंक हासिल कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया।

महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डाॅ. दीपिका आत्रेय ने बताया कि छात्राओं की नियमित पढ़ाई, अनुशासन और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप यह शानदार उपलब्धि हासिल हुई है।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं में प्रतिभा दीक्षित ने 84.66 प्रतिशत, मेघा ने 82.44 प्रतिशत तथा आस्था सिंह ने 81.77 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

इस उपलब्धि पर शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती विमला गुड़िया, महाविद्यालय अध्यक्ष एस.एस. रे, प्रबन्धक संजय कचैरिया, प्रभारी प्राचार्या डाॅ. दीपिका आत्रेय, बीएड विभागाध्यक्ष डाॅ. नवनीत कुमार सिंह एवं समस्त प्रवक्ताओं ने सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!