
शासन ने जारी किया कार्यालय ज्ञाप, कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी नियुक्ति
काशीपुर। उत्तराखंड शासन ने ऊधमसिंह नगर जनपद के डॉ. यूनुस चौधरी को उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद में उपाध्यक्ष के पद पर नामित किया है। इस संबंध में शासन के मंत्रिपरिषद अनुभाग की ओर से 23 सितंबर 2026 को कार्यालय ज्ञाप जारी किया गया है।
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार डॉ. यूनुस चौधरी की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि उन्हें मंत्रिपरिषद विभाग के कार्यालय ज्ञाप संख्या-205/14/1/XXI/2022 टीसीओ, दिनांक 25 अप्रैल 2025 में उल्लिखित सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इन सुविधाओं से संबंधित व्यय का वहन संबंधित विभाग द्वारा किया जाएगा।
आदेश में कहा गया है कि डॉ. चौधरी के कर्तव्यों, दायित्वों, अधिकारों एवं सेवा अवधि से संबंधित विस्तृत आदेश संबंधित प्रशासनिक विभाग द्वारा पृथक रूप से जारी किए जाएंगे।
शासनादेश की प्रतिलिपि महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), उत्तराखंड, मुख्यमंत्री के निजी सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को प्रेषित की गई है।
डॉ. यूनुस चौधरी की नियुक्ति से क्षेत्र में उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र एवं पोर्टल
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747






