November 17, 2026
IMG-20260925-WA0002
Kashipur Samay News
Share this news

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका आत्रेय के निर्देशन में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से “सूचना का अधिकार अधिनियम के 21 वर्ष : सुधार या सुदृढ़ कार्यान्वयन” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने सूचना के अधिकार अधिनियम के महत्व, इसकी उपयोगिता, प्रभावी क्रियान्वयन तथा इसमें आवश्यक सुधारों को लेकर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में एम.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा काजल कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की आरती शर्मा ने द्वितीय तथा बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर की निरूपमा गहलौत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।



प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती प्राची धौलाखंडी एवं डॉ. अंजलि गोस्वामी शामिल रहीं। दोनों निर्णायकों ने छात्राओं के तर्क, प्रस्तुतीकरण एवं विषय की समझ के आधार पर उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।


इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रंजना ने “सूचना का अधिकार अधिनियम के 21 वर्ष : सुधार या सुदृढ़ कार्यान्वयन” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए अधिनियम के विभिन्न पहलुओं, उसकी कार्यप्रणाली तथा प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े बिंदुओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका आत्रेय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए सूचना के अधिकार के महत्व को समझने तथा इसका उचित एवं जिम्मेदारीपूर्ण प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिक ही अपने अधिकारों का प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकते हैं।

कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गीता मेहरा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. पुष्पा धामा, श्रीमती शीतल अरोरा, श्रीमती प्राची धौलाखंडी, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. ज्योति रावत, श्रीमती कृति टंडन एवं कुमारी सृष्टि सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!