November 18, 2026
FB_IMG_1790172400266
Kashipur Samay News
Share this news

काशीपुर, 23 सितंबर 2026। माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल उत्तराखंड के निर्देशों के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देश पर काशीपुर पुलिस ने टांडा तिराहा पर निजी वाहनों पर अनधिकृत रूप से विभाग, पद अथवा राजनीतिक दल आदि के नाम/पदनाम प्रदर्शित करने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ऐसे निजी वाहनों की चेकिंग की, जिन पर वाहन स्वामियों द्वारा विभाग, संस्था, राजनीतिक दल अथवा किसी पद से संबंधित बोर्ड/पदनाम प्रदर्शित किए जा रहे थे। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 10 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम/नियमों के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।

काशीपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि निजी वाहन व्यक्तिगत परिवहन के लिए होते हैं। ऐसे निजी वाहनों पर किसी विभाग, संवैधानिक/लोक पद अथवा अधिकृत संस्था से संबंधित ऐसा बोर्ड या पदनाम प्रदर्शित नहीं किया जा सकता, जिससे वाहन आधिकारिक वाहन प्रतीत हो।

काशीपुर पुलिस का संदेश
पुलिस ने कहा कि नियम सभी के लिए समान हैं। निजी वाहनों पर अनधिकृत रूप से विभाग, पद अथवा राजनीतिक दल से संबंधित बोर्ड/पदनाम लगाकर वाहन चलाने से बचें। यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।

काशीपुर पुलिस — कानून का पालन, सुरक्षित यातायात और व्यवस्थित समाज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!