
काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं एंटी ड्रग सेल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत शपथ ग्रहण एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डाॅ. दीपिका आत्रेय के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में एंटी ड्रग सेल की नोडल अधिकारी डाॅ. दीपा चनियाल ने छात्राओं, प्राध्यापकगण, शिक्षणेत्तर एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई। सभी ने समाज को नशामुक्त बनाने तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने का संकल्प लिया।
इसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों द्वारा कटरामलियान वार्ड नंबर-19 में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. वंदना सिंह, डाॅ. गीता मेहरा, डाॅ. अंजलि गोस्वामी, डाॅ. रंजना, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, डाॅ. ज्योति गोयल, डाॅ. ज्योति रावत, डाॅ. पुष्पा धामा, श्रीमती कृति टण्डन एवं श्री विजेन्द्र कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र एवं पोर्टल
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747






