November 17, 2026
IMG-20260920-WA0001
Kashipur Samay News
Share this news

काशीपुर। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र ‘उत्तराखण्ड घूमता आईना’ के संपादक आकाश गुप्ता ने शनिवार को ‘युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम’ में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हैलीपेड पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ के साथ अपने समाचार पत्र की प्रति सप्रेम भेंट की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाचार पत्र की प्रति स्वीकार करते हुए आकाश गुप्ता को आशीर्वाद दिया और ‘उत्तराखण्ड घूमता आईना’ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बताया गया कि आकाश गुप्ता पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार पत्र के साथ-साथ वह सोशल मीडिया और न्यूज पोर्टल के माध्यम से भी प्रदेशभर की खबरों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके व्यूअर्स की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। क्षेत्रीय स्तर पर उनकी सक्रिय पत्रकारिता को लेकर उन्हें अलग पहचान मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!