चन्द्रावती तिवारी कॉलेज में एनएसएस का अभिविन्यास कार्यक्रम, छात्राओं को मिली महत्वपूर्ण जानकारी

Share this news

Kashipur Samay News

Share this news

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री धर्मेन्द्र सिंह बसेड़ा, जिला समन्वयक ने दीप प्रज्वलित कर किया। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका आत्रेय ने बुके भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत एवं अभिनंदन किया।


कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना सिंह ने स्वयंसेवियों को एनएसएस के आदर्श वाक्य, संदेश एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए समाज के प्रति स्वयंसेवकों की जिम्मेदारियों से अवगत कराया।

मुख्य अतिथि श्री धर्मेन्द्र सिंह बसेड़ा ने छात्राओं को एनएसएस के विभिन्न शिविरों—नियमित एवं विशेष शिविर, राष्ट्रीय एकीकरण शिविर, गणतंत्र दिवस परेड, मेगा शिविर, साहसिक शिविर तथा राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2027 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने छात्राओं के साथ अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डाला तथा अधिक से अधिक छात्राओं को एनएसएस में पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका आत्रेय ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।


इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता मेहरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. रंजना, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. रजना, श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ. पुष्पा धामा, श्रीमती कृति टंडन, कु. सृष्टि सिंह सहित महाविद्यालय की अन्य शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!