अपर सहायक अभियंता से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

Share this news

Kashipur Samay News

Share this news

बाजपुर। अपर सहायक अभियंता, निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग काशीपुर के साथ लेवड़ा नदी पुल के पास मारपीट किए जाने के मामले में कोतवाली बाजपुर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 06 सितंबर 2026 को अपर सहायक अभियंता राजीव कुमार ने कोतवाली बाजपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि राजेश कुमार एवं उसके साथ मौजूद अन्य व्यक्तियों ने लेवड़ा नदी पुल के पास उनके साथ मारपीट की।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर संख्या 328/2026 के तहत धारा 121(1)/132 बीएनएस में राजेश कुमार व अन्य के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है।

मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ उपलब्ध साक्ष्यों का संकलन एवं परीक्षण किया जा रहा है। प्रकरण से जुड़े सभी तथ्यों की गहनता से जांच कर साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा प्रत्येक मामले में निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!