काशीपुर। श्री श्याम भक्तों के लिए काशीपुर में आगामी 23 सितंबर को भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। श्री श्याम सेवक एकादशी कीर्तन सेवा ग्रुप की ओर से रामनगर रोड स्थित रामलीला मैदान में शाम छह बजे से विशाल श्री श्याम संकीर्तन एवं कीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्याम भक्तों में खास उत्साह है। कार्यक्रम में बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा।
संकीर्तन के दौरान पुष्प वर्षा और इत्र वर्षा के साथ बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। इसके अलावा सभी सनातनी श्रद्धालुओं के लिए श्याम रसोई एवं भोजन की व्यवस्था भी रहेगी। आयोजकों के अनुसार बाबा श्याम को विभिन्न धार्मिक एवं भक्तिमय आयोजनों के माध्यम से रिझाया जाएगा।
संकीर्तन महोत्सव में फरीदाबाद से अंकित शर्मा अंश के साथ काशीपुर के शुभम तिलकधारी, काशीपुर से निशा अरोड़ा, दिशु श्यामा, वंशिका गुप्ता और आशु गोस्वामी भक्ति गीतों और भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। भजन गायकों की प्रस्तुतियों के दौरान पूरा रामलीला मैदान बाबा श्याम के जयकारों और भक्ति रस से गूंज उठेगा।
कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि विशाल कीर्तन महोत्सव को भव्य स्वरूप देने की तैयारियां की जा रही हैं। बाबा श्याम का आकर्षक दरबार, पुष्प एवं इत्र वर्षा, छप्पन भोग और श्याम रसोई आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहेंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाने और संकीर्तन का पुण्य लाभ लेने की अपील की।
आयोजन की बैठक में सुरेंद्र अरोड़ा, नीरज वर्मा, गौरव ठक्कर, अंकुर शर्मा, प्रदीप वर्मा, मयंक खत्री, राहुल सक्सेना, प्रियंक अग्रवाल, रोमिल बिंदल राकेश वर्मा शोभित अग्रवाल विकास जैन शरद चंद्रा रजत मित्तल संजय सिंधवानी विवेक शर्मा आकाश कांबोज और पवन बठला सहित अन्य भक्त मौजूद रहे।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747





