काशीपुर। उत्तराखंड युवा कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए काशीपुर जिला कमेटी का विस्तार किया है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व की सहमति और अनुमोदन के बाद जिला कमेटी के विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है।
28 अगस्त 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, काशीपुर जिला युवा कांग्रेस में जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला सचिव, मीडिया प्रभारी और सोशल मीडिया प्रभारी के पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इन पदों पर हुई नियुक्तियां
जिला उपाध्यक्ष:
विवेक जाटव, मोहम्मद जैद, मनीष शर्मा, मोहम्मद सुहैल एवं सौरभ कश्यप।
जिला महासचिव:
जैद अंसारी, अफजल अंसारी, उमेश अंसारी, निपुण चौहान, कामिल सैफी राजा, अक्षत शर्मा, नीरज यादव, सलमान एवं सुभान मसूरी।
जिला सचिव:
अफजल अंसारी, प्रबल चौहान, गौरव कुमार पप्पू, मेहताब हुसैन, सागर ठाकुर, शादान फारूकी, साहिब अंसारी, मोहम्मद उवैश, मोहम्मद रेहान एवं मोहम्मद सुलैमान।
मीडिया प्रभारी:
दीपक कुमार, मनीष जुयाल एवं मोहम्मद शानू सैफी।
सोशल मीडिया प्रभारी:
अनस खान, अंकित प्रजापति एवं अभिषेक तोमर।

युवा कांग्रेस की ओर से जारी पत्र में नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा, निष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने और युवाओं के बीच कांग्रेस की विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुंचाने की अपेक्षा जताई गई है।
इन नियुक्तियों के साथ काशीपुर में युवा कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है। नए पदाधिकारियों की नियुक्ति को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747





