काशीपुर – महापौर दीपक बाली ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात

Share this news

Kashipur Samay News

Share this news

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने आज यहां काशीपुर विधानसभा के बूथ नंबर 133, लक्ष्मीपुर पट्टी में पार्टी के सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना।

महापौर  दीपक बाली ने कहा कि ‘ मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा दी। महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का मन की बात कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय है और इस कार्यक्रम के माध्यम से पूरे देश की जनता प्रधानमंत्री जी से जुड़ती है और इस कार्यक्रम के रचनात्मक परिणाम सामने आए हैं।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मोहन बिष्ट , पार्षद अशोक सैनी , बूथ अध्यक्ष अजय सैनी , व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेंद्र बिष्ट , मंडल महामंत्री अशोक सैनी , शक्ति केंद्र संयोजक बृजेश सैनी , मुकेश चौहान , तेज प्रकाश सैनी , देवेश सैनी , सौरव सैनी , सरित सैनी , राजेश सैनी , अनिल कुमार , नरेश सैनी , अमित सैनी , अमित कुमार समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!