काशीपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने निगम प्रशासन से लावारिस पशुओ के खौफ से निजाद दिलाने की मांग की। महानगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि नगर के विभिन्न हिस्सों में बड़ी तादाद में आवारा कुत्तों से आम नागरिकों में डर का माहौल पैदा हो रहा है, वही आवारा गोवंशीय पशुओ के बड़ी तादाद में सड़कों पर खुलेआम घूम कर गंदगी फैलाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर गोवंशय पशुओं की मर्यादा भी खराब हो रही है,कई बार कूड़े के देर में पशुपालकों की लापरवाही के कारण गोवंश पशु भोजन की तलाश करते हैं।
महानगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि पूर्व में नगर निगम के द्वारा खोड की व्यवस्था की जाती थी, जिसमें आवारा गोवंशय पशुओं को पकड़कर रखने की व्यवस्था होती थी, उनके मालिकों पर जुर्माना भी डालकर निगम राजस्व को प्राप्त करता था। वर्तमान में खुलेआम घूम रहे आवारा पशुओं के कारण कई बार दुर्घटना हो जाती है, और उनकी आपसी लड़ाई के कारण दुर्घटनाओं का डर भी बना रहता है। आवारा कुत्ते कई बार राहगीरों को काट खाते हैं, जिससे घायल जिससे रेबीज की घटनाओं में बढ़ोतरी होती है।
उन्होंने नगर निगम प्रशासन से कहा कि शीघ्र ही गोवंशय पशुओं के रखरखाव और आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जाए ।जिससे नगर वासियों को आवारा पशुओं की खौफ से निजात मिल सके।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747





