काशीपुर – ट्रांसफार्मर से कॉपर चोरी करने वाले गिरोह से कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

Share this news

Kashipur Samay News

Share this news

जसपुर –  ट्रांसफार्मर से कॉपर एवं तेल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों से चोरी का कॉपर खरीदने वाले कबाड़ी को जसपुर पुलिस ने 15 किलो तांबे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया।

जानकारी के अनुसार, 4/5 अगस्त 2026 की रात्रि चोरों ने नादेही स्थित एक सोलर प्लांट में लगे ट्रांसफार्मर से तेल एवं उसमें लगा कॉपर चोरी कर लिया था। मामले में जसपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 अगस्त 2026 को सराफत पुत्र मौ. नबी निवासी रानी नगला, थाना भोजपुर, जिला मुरादाबाद, संजीव कुमार पुत्र नेतराम निवासी मेवला धारु, थाना टांडा, जिला रामपुर तथा मोहन पुत्र जगदीश सिंह निवासी मेवला धारु, थाना टांडा, जिला रामपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि उक्त अंतर्राज्यीय गिरोह से चोरी का कॉपर खरीदने वाले कबाड़ी गफ्फार पुत्र मियां जान निवासी बरखेड़ा पाण्डेय, थाना आईटीआई, काशीपुर, जिला ऊधम सिंह नगर को भी पुलिस ने चिन्हित किया।

पुलिस ने 22 अगस्त 2026 की सुबह आरोपी गफ्फार को उसके घर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का 15 किलो तांबा बरामद किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस टीम में कोतवाल जसपुर राजेश पाण्डेय, एसएसआई भूपाल राम पौरी, एसआई संतोष देवरानी, कांस्टेबल प्रविन्द्र सिंह, अशोक कुमार एवं दिनेश सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!