काशीपुर – निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से एक की मौत, एक घायल

Share this news

Kashipur Samay News

Share this news



काशीपुर। बांसफोड़ान क्षेत्र की खालिक कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान की छत अचानक गिरने से दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक भाई जाकिर की मौत हो गई, जबकि दूसरे भाई शकील का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, शकील और जाकिर पुत्रगण जमील निवासी खालिक कॉलोनी, काशीपुर, अपने घर के निर्माण कार्य में राजमिस्त्री के साथ मदद कर रहे थे। इसी दौरान अचानक निर्माणाधीन छत भरभराकर गिर गई, जिससे दोनों भाई मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही एसपी स्वप्न किशोर सिंह, कोतवाल हरेन्द्र चौधरी और एसएसआई नवीन बुधानी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जाकिर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शकील का उपचार चल रहा है और उसकी स्थिति फिलहाल ठीक बताई जा रही है।

पुलिस ने हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!