टचवुड स्कूल ने जीते 16 पदक, खिलाड़ियों ने बढ़ाया काशीपुर का मान

Share this news

Kashipur Samay News

Share this news

रुद्रपुर में आयोजित 3rd Uttarakhand Cup Pencak Silat Championship–2026 में द टचवुड स्कूल, काशीपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 पदक जीतकर विद्यालय और काशीपुर का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें टचवुड स्कूल की टीम ने अपने दमदार खेल से विशेष पहचान बनाई।

विद्यालय के आरुष मलिक, सरवर मलिक और मोहम्मद अरहान ने अपने-अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। अबू तल्हा, अब्दुल रहमान, हिशाम अंसारी और अल्फेज़ खान ने रजत पदक हासिल किए।

वहीं अब्दुल माजिद, मोहम्मद हसन, मोहम्मद जैद, आदिल खान, मोहम्मद रय्यान, मोहम्मद रुहान, फैज़ सैफ़ी, अब्दुल समद और मोहम्मद उफ़ैज़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किए।

प्रधानाचार्य काविश सिद्दीकी ने कहा कि “हमारे विद्यार्थियों ने अनुशासन, मेहनत और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया है। यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। टचवुड स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।”

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और कोच को इस उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!