काशीपुर। उत्तराखंड में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से काशीपुर महानगर कांग्रेस कमेटी ने 10 सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति का गठन उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देशानुसार किया गया है।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, गठित समिति मतदाताओं को निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया की जानकारी देगी, आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में मार्गदर्शन करेगी तथा पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रखने और आवश्यक संशोधन कराने में सहयोग करेगी।
श्री इन्द्र सिंह (वरिष्ठ अधिवक्ता) – 8279483327
श्री राशिद फारूकी (पार्षद) – 7017521331
श्री अब्दुल कादिर (पार्षद) – 9837974345
श्री आनंद कुमार (पार्षद प्रत्याशी) – 8337081333
श्री सरफराज (पार्षद) – 94111101012
श्री फिरोज हुसैन (पूर्व सभासद) – 9837078662
श्री अरविंद कुमार (पूर्व प्रधान) – 6396824065
श्री मोहम्मद हनीफ (पार्षद) – 9927070444
श्री मोहम्मद उस्मान (पार्षद प्रत्याशी) – 9837909062
श्री अनीस अंसारी (सेवादल अध्यक्ष) – 8057743823
जारी पत्र में समिति के सभी सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर मतदाताओं के हितों की रक्षा करने तथा निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया गया है।
कांग्रेस का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे और सभी नागरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी निभा सकें।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747




