कोतवाली आईटीआई परिसर में हंगामा, शांति भंग करने पर दो लोगों के खिलाफ 170 BNSS के तहत कार्रवाई

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news


काशीपुर। कोतवाली आईटीआई परिसर में आपसी लेन-देन के विवाद को लेकर पहुंचे दो पक्षों के बीच कहासुनी और हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद दोनों पक्ष नहीं माने और एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज व धमकी देने लगे। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की।


पुलिस के अनुसार, अमरीक सिंह (45 वर्ष) निवासी रामपुरा तथा भारत सिंह (48 वर्ष) निवासी कुआंखेड़ा, कोतवाली आईटीआई, आपसी रुपये के लेन-देन से संबंधित शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे थे। ड्यूटी अधिकारी ने दोनों पक्षों को बताया कि मामला सिविल प्रकृति का है और इसके लिए सक्षम न्यायालय का सहारा लिया जाए। इसके बावजूद दोनों पक्ष पुलिस के सामने ही आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे को गालियां देने व देख लेने की धमकियां देने लगे।


स्थिति बिगड़ने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए परगना मजिस्ट्रेट, काशीपुर के समक्ष पेश किया।


पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक दीपक चौहान, कांस्टेबल रमेश बंग्याल एवं कांस्टेबल राजेन्द्र जोशी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!