चन्द्रावती तिवारी महाविद्यालय में बी.एड. विभाग की भव्य क्राफ्ट प्रदर्शनी आयोजित

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news


चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के काशीपुर बी0एड0 विभाग द्वारा छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्राओं ने वेस्ट मैटेरियल, चार्ट, सजावटी वस्तुएँ, हस्तनिर्मित फूल, पेंटिग आदि प्रस्तुत किए।


प्रदर्शनी का अवलोकन महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ दीपिका आत्रेय द्वारा किया गया। उन्होंने छात्राओं के रचनात्मक कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, आत्मविश्वास तथा व्यावहारिक कौशल का विकास करती है। बीएड विभागाध्यक्ष डाॅ नवनीत कुमार सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ रमा अरोरा एवं समस्त प्राध्यापकों ने छात्राओं के उत्कृष्ट कार्यो की प्रशंसा की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!