November 18, 2026
FB_IMG_1785677427198
KASHIPUR SAMAY NEWS
Share this news

जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष सत्यापन अभियान के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में कोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा कटोराताल एवं बांसफोड़ान चौकी क्षेत्रों में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान गठित पुलिस टीमों द्वारा किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों एवं संदिग्ध लोगों का गहन सत्यापन किया गया। जांच में बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखने वाले 4 मकान मालिकों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 83 के अंतर्गत ₹10,000-₹10,000 के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त 8 व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।


काशीपुर पुलिस का संदेश
काशीपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि काशीपुर क्षेत्र में सत्यापन अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


✔️ किसी भी किरायेदार, घरेलू सहायक, कर्मचारी अथवा बाहरी व्यक्ति को रखने से पूर्व उसका पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं।


✔️ बिना सत्यापन किसी को भी अपने मकान, दुकान या प्रतिष्ठान में न रखें।


✔️ किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल 112 पर दें।


“आपकी सतर्कता ही सुरक्षित समाज की सबसे मजबूत सुरक्षा है। आइए, पुलिस का सहयोग करें और अपराध मुक्त, सुरक्षित काशीपुर के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!