काशीपुर में 23 जुलाई को गुरु पूजा महोत्सव का आयोजन

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news


काशीपुर। श्री विवेक प्रेम ट्रस्ट, नंगली आश्रम, काशीपुर द्वारा 23 जुलाई को गुरु पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट की महासचिव संत वैरागानंद जी (रुचि बाई जी) ने बताया कि श्री नंगली साहिब, मेरठ में गुरु पूर्णिमा का मुख्य आयोजन 29 जुलाई को होगा। इसी कारण काशीपुर आश्रम में गुरु पूर्णिमा से सात दिन पूर्व गुरु पूजा का आयोजन किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु 29 जुलाई को नंगली साहिब, मेरठ में भी शामिल हो सकें।


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम ट्रस्ट अध्यक्ष स्वामी शुद्ध महेशानंद पुरी महाराज जी की अध्यक्षता में संपन्न होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 10 बजे से भजन-कीर्तन एवं सत्संग का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 1 बजे श्री गुरु महाराज जी की पावन आरती होगी, जिसके बाद गुरु लंगर (भंडारा) एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।


आयोजकों ने काशीपुर एवं आसपास के क्षेत्रों की समस्त संगत तथा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरु पूजा महोत्सव में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!