एससी गुड़िया आईएमटी कॉलेज का बीसीए परीक्षा परिणाम 100%, अदिति चौधरी रहीं टॉपर

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के यूजी विभाग एससी गुड़िया आईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड हायर स्टडीज के बीसीए अंतिम सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। इस बार संस्थान का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा, जिससे पूरे परिसर में खुशी का माहौल है।


संस्थान की प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने बताया कि बीसीए अंतिम सेमेस्टर में अदिति चौधरी ने 75.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मनोज सिंह ने 73.7 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा नीतू सैनी ने 73.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।


इसके अलावा निशा प्रजापति ने 73.3 प्रतिशत तथा प्रेरणा ने 72.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः चतुर्थ और पंचम स्थान हासिल किया। अन्य सभी विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा, जिसके परिणामस्वरूप संस्थान का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत दर्ज किया गया।


डॉ. निमिषा अग्रवाल ने कहा कि संस्थान के विद्यार्थी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय स्तर पर संस्थान की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं। इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं संस्थान के मार्गदर्शन को दिया।


विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, समस्त प्रबंध समिति, निदेशकगण, प्राचार्य, फैकल्टी एवं स्टाफ ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि संस्थान के विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!