काशीपुर – रोहिला समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए महापौर दीपक बाली, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

काशीपुर। आज यहां महापौर दीपक बाली  ने अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय महासभा की काशीपुर नगर इकाई द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल  होकर  नवगठित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित जनों का अभिनंदन कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि समाज की एकता, संगठन और सामाजिक समरसता को सशक्त बनाने वाले ऐसे आयोजन निश्चित रूप से नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करते हैं। श्री बाली नेकार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय महासभा के सभी पदाधिकारियों एवं आयोजकों का हृदय से आभार व्यक्त किया और सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं दी।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोहिला समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश प्रताप सिंह , नगर अध्यक्ष संजय रुहेला , संरक्षक प्रोफेसर राम बिहारी सिंह  , राष्ट्रीय संस्थापक सेवाराम रुहेला , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ नरेंद्र सिंह रुहेला , राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप रुहेला , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश रुहेला , डॉ अवनीश रूहेला जिला अध्यक्ष सहारनपुर संदीप रहेला , जितेंद्र रुहेला , जिला अध्यक्ष विजय रुहेला , वीरेंद्र रुहेला , ऑडिटर राधेश्याम रुहेला , प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा शुभम रुहेला  समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!