काशीपुर/कुंडेश्वरी! लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र तहसील प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। संभावित आपदा की आशंका को देखते हुए गुरुवार को राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) कल्पना कुरिया ने क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर संवेदनशील स्थानों की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पटवारी कल्पना कुरिया ने जलभराव वाले क्षेत्रों, नालों के बढ़ते जलस्तर तथा संभावित खतरे वाले स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने, नदी-नालों के किनारे जाने से बचने तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की।
ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए राजस्व विभाग एवं स्थानीय प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने की पूरी तैयारी की गई है। प्रशासन ने नागरिकों से मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747




