काशीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों की कराई परेड, अपराध से दूर रहने की दी सख्त चेतावनी

Share this news

काशीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों की कराई परेड, अपराध से दूर रहने की दी सख्त चेतावनी

Share this news


काशीपुर – कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कोतवाली काशीपुर पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों को थाने बुलाकर उनकी परेड कराई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों की समीक्षा की और उनके वर्तमान आचरण की जानकारी ली।


पुलिस ने सभी हिस्ट्रीशीटरों को भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने, शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करने तथा अच्छा चाल-चलन बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था भंग करने या किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में अपराध और असामाजिक गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिस्ट्रीशीटरों की प्रत्येक गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर है। यदि कोई दोबारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।


उन्होंने कहा कि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे तथा अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!