ऑपरेशन प्रहार : काशीपुर पुलिस ने दबोचा वाहन चोर, चोरी की स्कूटी बरामद

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

कोतवाली काशीपुर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, वैशाली कॉलोनी निवासी पम्पी कुमार पुत्र शिव प्रसाद ने कोतवाली काशीपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी स्कूटी संख्या UK18B-2131 (सफेद रंग) को 2 जून 2026 को रेलवे कॉलोनी क्षेत्र से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था। शिकायत के आधार पर कोतवाली काशीपुर में एफआईआर संख्या 222/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर हरेन्द्र चौधरी के निर्देशन में उपनिरीक्षक हेम चन्द्र तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। जांच और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने 10 जून 2026 को अलीगंज रोड स्थित रोजडेल कॉलोनी के बाहर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नईम पुत्र जाकिर (31 वर्ष) निवासी बड़ी मंडी, शिव मंदिर के सामने, थाना भोजपुर, जनपद मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी UK18B-2131 बरामद कर ली गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी
नईम पुत्र जाकिर (31 वर्ष)
निवासी: बड़ी मंडी, शिव मंदिर के सामने, थाना भोजपुर, जनपद मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश

पुलिस टीम
उपनिरीक्षक हेम चन्द्र तिवारी
हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार
कांस्टेबल चन्दन सिंह

बरामदगी
चोरी की स्कूटी संख्या UK18B-2131 (सफेद रंग) :::

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!