काशीपुर में होगा भव्य ‘श्री श्याम बाबा का पावन कीर्तन’

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

काशीपुर। शहर में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जब 01 मई 2026, शुक्रवार को ‘श्री श्याम बाबा का पावन कीर्तन’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सायं 06:00 बजे से प्रभु इच्छा तक श्री रामलीला मैदान, काशीपुर (उत्तराखंड) में आयोजित होगा।


इस धार्मिक आयोजन का आयोजन अग्रवाल परिवार एवं फर्म – राधे ट्रेडर्स (काशीपुर) द्वारा किया जा रहा है। कीर्तन में देश के प्रसिद्ध भजन गायक शिरकत करेंगे, जिनमें शुभम तिलकधारी, आशु गोस्वामी, वंशिका गुप्ता और निशा अरोरा अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे।


आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है। कार्यक्रम में भक्ति संगीत, भजन संध्या और विशेष सजावट आकर्षण का केंद्र रहेगी।


यह आयोजन शहरवासियों के लिए एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अवसर साबित होगा, जहां भक्तजन एक साथ मिलकर भक्ति रस में डूब सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!