मुड़ाखेड़ा मार्ग पर सोलर लाइट लगाने की मांग तेज, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने ग्राम प्रधान को सौंपा पत्र

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

जसपुर क्षेत्र के मुड़ाखेड़ा गांव में NH-74 बाईपास से गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर अंधेरे की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने सोलर लाइट लगाने की मांग उठाई है। भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह कश्यप ने ग्राम प्रधान दीपक चौधरी को पत्र सौंपकर बताया कि करीब 250-300 मीटर लंबा यह मार्ग गांव के आवागमन का मुख्य रास्ता है, लेकिन रात के समय यहां घना अंधेरा रहता है।


पत्र में बताया गया है कि रात 8 बजे के बाद रास्ते पर कुछ दिखाई नहीं देता, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी होती है। साथ ही अंधेरे के कारण जंगली जानवरों और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।


गौरव सिंह कश्यप ने मांग की है कि इस मार्ग पर जल्द से जल्द सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और उनकी समस्या का समाधान हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!