जसपुर। भाजपा युवा मोर्चा जसपुर मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह कश्यप ने शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन सौंपकर राज्य में लंबे समय से लंबित यूटीईटी परीक्षा जल्द आयोजित कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि पिछले डेढ़ वर्ष से अधिक समय से केवल एक ही यूटीईटी परीक्षा आयोजित हुई है, जबकि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का भविष्य इस परीक्षा पर निर्भर है।
गौरव कश्यप ने बताया कि वर्तमान में प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया चल रही है और ऐसे में प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को अवसर देने के लिए प्राथमिक शिक्षक भर्ती 3.0 से पहले यूटीईटी परीक्षा कराई जानी चाहिए। उन्होंने शिक्षा मंत्री से अभ्यर्थियों के हित में शीघ्र आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747





