Robert Vadra Games 2026 में THE TOUCHWOOD SCHOOL के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फिर से अपना जलवा दिखा दिया।
🔥 आरिफा सैफी (कक्षा 12, कॉमर्स) ने Under-19 400 मीटर दौड़ में दमदार रफ्तार दिखाते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया। आखिरी क्षणों तक चले कड़े मुकाबले में उनकी मेहनत साफ नजर आई।
🥋 वहीं अब्दुल रहमान सैफी (कक्षा 6) ने Under-14 Taekwondo में जबरदस्त फाइट देते हुए रजत पदक (Silver Medal) हासिल किया और सभी को प्रभावित किया।
दोनों खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिया कि टचवुड के छात्र हर मैदान में अपनी पहचान बनाने का दम रखते हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य काविश सिद्दीकी ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा —
“हमारे छात्रों की ये उपलब्धियाँ उनकी मेहनत, अनुशासन और जुनून का परिणाम हैं। हमें पूरा विश्वास है कि ये आगे भी ऐसे ही शानदार प्रदर्शन करते रहेंगे।”
विद्यालय परिवार ने दोनों विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
✨ टचवुड के सितारे अब हर मैदान में चमक रहे हैं! ✨

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747





