काशीपुर – चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मै विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में बी0एड0 विभाग द्वारा पृथ्वी दिवस पर एक सेमीनार का आयोजन किया गया। इस  कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और वर्तमान समय में बढ़ती पर्यावरणीय समस्याओं पर विचार-विमर्श करना था। बी0एड0 की छात्राओं में हितांशी (जल बचाओं), रिया (प्लास्टिक प्रदूषण ), नाजिया (ग्लोबल वार्मिग), निरूपमा (ई-कचरा प्रबन्धन), इकरा और जान्हवी ने पृथ्वी दिवस पर और खुशी गुप्ता ने अपनी कविता के माध्यम से अपने विचार साझा किए।


कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय की प्राचार्या और विभागाध्यक्ष ने छात्राओं के विचारों की सराहना की और उन्हे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा दूसरों को प्रेरित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बी0एड0 विभाग के सभी प्राध्यापक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!