🔷 एसएसपी ऊधमसिंहनगर महोदय के निर्देशानुसार कुंडा पुलिस की नशीले पदार्थ के तस्करों पर सर्जिकल स्ट्राइक 🔷
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत पुलिस चौकी सूर्या कोतवाली कुण्डा पुलिस द्वारा दिनांक 17/04/2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के निर्देशन एवं थाना प्रभारी महोदय कुंडा के नेतृत्व में ठाकुरद्वारा बोर्डर पर चैकिंग के दौरान अभियुक्त समीर खान पुत्र कदीर खान निवासी मोहल्ला मनिहारन फतेहउल्लागंज वार्ड न0-12, थाना ठाकुरद्वारा जिला-मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र 24 वर्ष को 4.09 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ व अभियुक्त अजीम पुत्र नफीस अहमद निवासी वार्ड न0-11, मोहल्ला मनिहारन फतेहउल्लागंज, थाना ठाकुरद्वारा जिला-मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र 26 वर्ष को 4.00 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ बिना नम्बर प्लेट मो0सा0 में परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना हाजा पर धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के पेश किया जाएगा ।
पुलिस टीम
1- प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर कोतवाली कुंडा जिला ऊधम सिंह नगर।
2- उप निरीक्षक गणेश दत्त भट्ट चौकी प्रभारी सूर्या कोतवाली कुंडा जिला ऊधम सिंह नगर ।
3 अपर उ0 नि0 रवीश राम
3- कानि0 319 राजेश भट्ट
4-कानि0 670 राजीव कुमार

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747





