उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। बोर्ड के अनुसार नतीजे 24 से 27 अप्रैल के बीच घोषित किए जा सकते हैं।
इस साल कुल 2.15 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षाएं फरवरी से 20 मार्च तक सफलतापूर्वक आयोजित हुईं और 10 अप्रैल तक कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है।
फिलहाल डेटा जांच का काम अंतिम चरण में है, जिसके बाद रिजल्ट की तारीख फाइनल होगी।
छात्र अपना रिजल्ट स्कूल और आधिकारिक वेबसाइट दोनों जगह देख सकेंगे।
अब बस कुछ ही दिनों में इंतजार खत्म होने वाला है।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747




