काशीपुर पुलिस का बड़ा खुलासा – 6 चोरी की बाइक बरामद, 2 शातिर चोर गिरफ्तार

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

काशीपुर|-कोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा चोरी की 06 मोटर साईकिलों के साथ 02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार। कोतवाली काशीपुर क्षेत्र से विगत दिनो घटित मोटरसाईकिल चोरी की घटनाओ के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के द्धारा दिये गये आदेश-निर्देशो के क्रम में तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं पुलिस उपाधीक्षक काशीपुर/बाजपुर के दिशा निर्देशन में मोटर साइकिल चोरी की घटनाओ के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर हरेंद्र चौधरी  शके द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया।

मोटर साईकिल चोरी की घटनाओ के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम के द्वारा सुरागरसी -पतारसी करते हुये मुखबिर की सूचना पर शनिवार को गुरुद्धारे के पीछे ईदगाह के सामने आम के बाग को जाने वाले रास्ते काशीपुर  में 2 युवकों रितेश कुमार  उर्फ निक्का पुत्र तेजपाल सिंह निवासी काली माता मन्दिर रोड मौहल्ला भूप सिंह थाना जसपुर तथा विशाल दिवाकर उर्फ कालू पुत्र स्व. रघुवीर दिवाकर निवासी पशुपति बिहार कालौनी थाना आईटीआई जिला ऊधमसिंहनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कोतवाली काशीपुर पर पंजीकृत मुकदमा एफआईआऱ नं0 107/2026 धारा 303(2) बीएनएस व मुकदमा एफआईआर नं0 109/26 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी गये 02 मोटर साईकिलो के आलावा  चोरी  की 04 अन्य मोटर साईकिलें (कुल 6 चोरी की मोटर साईकिलो) के साथ गिरफ्तार कर मोटर साईकिल चोरी की घटनाओ का अनावरण किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तगणो के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।


पुलिस टीम में
1- SI कौशल भाकुनी
2- SI सौरभ भारती
3- SI गिरीश चन्द्र
4- कानि0 777 नापु0 प्रेम कनवाल
5- कानि0 93 नापु0 महेन्द्र सिंह देवडी
6- कानि0 525 नापु0 दीपक जोशी
7- कानि0 445 नापु0 देवानन्द थे।

*बरामद बाइकों का विवरण*


1-मोटर साईकिल हीरो स्पेलेण्डर प्लस चेसिस नं0- MBLHAW409RHG09912।
(कोतवाली काशीपुर के मुकदमा एफआईआर नं0- 107/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित)

2-मोटर साईकिल स्पेलेण्डर प्लस नं0 युके 18 -5168 चेसिस नं0- MBLHA10AMDHL90494

(कोतवाली काशीपुर के मुकदमा एफआईआर नं0- 109 / 2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित)

3-मोटर साईकिल सुपर स्पेलेण्डररजि0 नं0-UK25BC-5492 चेसिस MBLJA05EMF9D19682

4-मोटर साईकिल स्पेलेण्डर प्लस रजि0न0- UP61AY-7047  चेसिस नं0-MBLHAW11XMHE59279

5- मोटर साईकिल सुपर स्पेलेण्डर  इंजन नं0-HAIIEVMHE44067

6-मोटर साईकिल पल्सर 150  UK07BU-6149 चेसिस नं0 MD2A11CZ7GRH10579-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!