उत्तराखंड में सियासी भूचाल, 6 नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

Share this news

KASHIPUR SAMAY NEWS

Share this news

दिल्ली |- रुद्रपुर से पूर्व भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल सहित उत्तराखंड के 6 नेताओं ने आज कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया।


👉 कौन-कौन नेता हुए शामिल
कांग्रेस का हाथ थामने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक नारायण पाल, घनसाली के पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल, मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता एवं लाखन सिंह नेगीशामिल हैं।


👉 कांग्रेस का बयान
इस दौरान कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा-
‘आज उत्तराखंड से कई साथी कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित होकर पार्टी जॉइन कर रहे हैं।
इनमें राजकुमार ठुकराल जी, नारायण पाल जी, भीमलाल आर्या जी, गौरव गोयल जी, लाखन सिंह जी, अनुज गुप्ता जी शामिल हैं।
ये बहुत खुशी की बात है और इन सभी लोगों का कांग्रेस पार्टी में स्वागत है।


👉 बीजेपी सरकार पर हमला
उत्तराखंड में बीजेपी सरकार को लेकर लोगों के मन में काफी गुस्सा है।
राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बीते वर्षों में कई ऐसे कांड सामने आए, जिसका पर्दाफाश कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समय-समय पर किया।


बीते दिनों हमारे साथियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसमें हमें आम जनता का भी साथ मिला। बीजेपी सरकार पूरी तरह से बैकफुट पर है।


मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की छवि चमकाने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन उनकी असली इमेज जनता के सामने आ चुकी है।
राज्य के लोगों के मन में कांग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ रहा है और आने वाले समय में इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!