काशीपुर – अंकिता भंडारी हत्याकांड: अलका पाल का भाजपा पर सीधा वार

Share this news

काशीपुर समय हिन्दी समाचार पत्र एवं पोर्टल

Share this news

काशीपुर। चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने भाजपा और उसके शीर्ष नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कई अहम सवाल आज भी अनुत्तरित हैं, जिन पर सरकार जानबूझकर चुप्पी साधे हुए है।


अलका पाल ने दावा किया कि उत्तराखंड में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी द्वारा यह बयान दिया गया है कि अंकिता भंडारी की हत्या जिस वीआईपी गेस्ट को “स्पेशल सर्विस” देने से इंकार करने पर की गई, वह कोई और नहीं बल्कि भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी था।


उन्होंने आरोप लगाया कि अंकिता के साथ हुई दरिंदगी से जुड़े सबूत मिटाने के उद्देश्य से जिस होटल पर भाजपा सरकार ने बुलडोजर चलवाया, उसी होटल के कमरे में उस रात भाजपा प्रभारी के ठहरने की बात सामने आई है। अलका पाल ने सवाल उठाया कि यदि यह आरोप निराधार हैं, तो सरकार इस पर खुलकर स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं कर रही है।


कांग्रेस नेत्री ने कहा कि “बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ” का नारा देने वाली मोदी सरकार के कई नेता खुद ही बेटियों की सुरक्षा के लिए खतरा बनते नजर आ रहे हैं। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि ऐसे लोग बेटियों की सुरक्षा की बात करने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं।
महानगर अध्यक्ष ने भाजपा के चरित्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि यही भाजपा की असल पहचान है— “जुबान पर राम, मन में आसाराम।” उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जानबूझकर वीआईपी का नाम छुपाने का प्रयास कर रही है, ताकि सच्चाई जनता के सामने न आ सके।


भाजपा पर कटाक्ष करते हुए अलका पाल ने कहा कि भाजपा खुद को वॉशिंग मशीन की तरह पेश करती है, जिसमें पार्टी में शामिल होते ही हर आरोपी पाक-साफ हो जाता है। लेकिन जब अपने ही शीर्ष नेताओं के दाग धोने की बात आती है, तो भाजपा के पास कोई जवाब नहीं होता।


अंत में उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी अंकिता भंडारी और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी और दोषियों को बचाने की किसी भी कोशिश का सड़कों से लेकर सदन तक पुरजोर विरोध किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!