November 17, 2026
IMG-20251224-WA0001.jpg
काशीपुर समय हिन्दी समाचार पत्र एवं पोर्टल
Share this news


आज दिनाॅक 24 दिसम्बर 2025 को चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में स्वर्गीय श्री इन्द्रमणी बड़ोनी जी की 100 वीं जयन्ती श्रद्धा, सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई।


कार्यक्रम का शुभारम्भ माॅ सरस्वती व स्व0 श्री इन्द्रमणी बड़ोनी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वन्दना, कुमाऊंनी व गढ़वाली नृत्य, समूह गीत आदि प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की असिस्टैण्ड प्रोफेसर डाॅ0 गीता मेहरा ने श्री बड़ोनी जी के जीवन व उनके द्वारा किये गए कार्यों पर प्रकाश डाला।


कार्यक्रम के अन्त में प्राचार्या डाॅ0 कीर्ति पन्त ने कहा कि ‘‘उत्तराखण्ड के गाॅधी कहे जाने वाले स्व0 श्री बड़ोनी जी के जीवन का एक मात्र उद्देश्य समाज प्रबोधन था। उन्होंने उत्तराखण्ड़ की संस्कृति, पर्यावरण और लोगों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनकी जीवन गाथा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है’’। उन्होने छात्राओं से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आहृवान किया। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डाॅ वन्दना सिंह, असिस्टैण्ड प्रोफेसर डाॅ शीतल अरोरा, श्रीमती प्राची धौलाखडी़, मंगला, डाॅ रंजना, डाॅ ज्योति रावत,  डाॅ दीपा चनियाल  आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!