
लक्ष्मणझूला/पौड़ी गढ़वाल। दिनांक 12.11.2026 को कोतवाली लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा भीमगोड़ा बैराज तिराहा पर चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों व्यक्तियों के कब्जे से कुल 7.63 ग्राम शुद्ध स्मैक (हेरोइन), पन्नी सहित कुल वजन 8.73 ग्राम बरामद हुई।
पूछताछ में अभियुक्तों की पहचान निम्न रूप में हुई—
1. सूरज पुरी पुत्र महेश पुरी, निवासी अपर भक्तियाना, थाना श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल, उम्र 35 वर्ष।
2. राहुल रावत पुत्र स्व. यशपाल रावत, निवासी ग्राम स्यालकुण्ड, थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र 28 वर्ष।
अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे उक्त स्मैक रामपुर, बरेली (उत्तर प्रदेश) से खरीदकर लाए थे तथा श्रीनगर क्षेत्र में आने वाले यात्रियों एवं अन्य व्यक्तियों को छोटी-छोटी मात्रा में बेचकर मुनाफा कमाते थे।
पुलिस द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से 02 मोबाइल फोन तथा स्मैक के परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK12D0321 को भी पुलिस कब्जे में लिया गया।
दोनों अभियुक्तों को धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम
1. उ0नि0 जितेन्द्र कुमार
2. हे0का0 159 महेन्द्र सिंह
3. का0 527 वीरेन्द्र प्रताप सिंह
4. का0 171 भीष्म देव
कोतवाली लक्ष्मणझूला, जनपद पौड़ी गढ़वाल

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र एवं पोर्टल
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747






