November 17, 2026
Transfer
Kashipur Samay News
Share this news

काशीपुर|- उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश में कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। शासन की ओर से 11 नवंबर 2026 को जारी आदेश में काशीपुर को नया नगर आयुक्त मिला है। वहीं, शहर में तैनात नगर आयुक्त रविन्द्र सिंह बिष्ट का भी तबादला कर दिया गया है।

शासनादेश के अनुसार, पीसीएस अधिकारी परितोष वर्मा को नगर निगम हल्द्वानी से स्थानांतरित कर नगर आयुक्त, नगर निगम काशीपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह अब काशीपुर नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था संभालेंगे।

वहीं सुश्री दीक्षित जोशी (IAS-2023), जो वर्तमान में संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत के पद पर तैनात थीं, उन्हें स्थानांतरित कर संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर बनाया गया है।

इसके अलावा काशीपुर के नगर आयुक्त रहे रविन्द्र सिंह बिष्ट (PCS) को नगर आयुक्त, नगर निगम काशीपुर के पद से हटाकर अपर जिलाधिकारी, बागेश्वर की जिम्मेदारी दी गई है।

शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद काशीपुर नगर निगम में नए नगर आयुक्त की तैनाती का रास्ता साफ हो गया है। अब शहरवासियों की नजरें नए नगर आयुक्त के कार्यभार संभालने और नगर निगम की व्यवस्थाओं को लेकर उनकी प्राथमिकताओं पर रहेंगी।

शासनादेश जारी: 11 नवंबर 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!