November 17, 2026
Screenshot_20261111-171130
Kashipur Samay News
Share this news

घटना के चंद घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी को दबोचा, पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज।

काशीपुर। कोतवाली आईटीआई क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, पड़ोस में रहने वाला नीरज कश्यप उर्फ चेंचू बच्ची को पटाखे दिलाने का लालच देकर शुगर मिल की दीवार के पास झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के दौरान स्थानीय नागरिकों की सतर्कता से बच्ची को बचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता को उपचार एवं चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया।

पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली आईटीआई में मुकदमा अपराध संख्या 457/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2), 137(2) एवं पॉक्सो अधिनियम की धारा 5M/6 में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। वहीं, 11 नवंबर को पीड़िता एवं गवाहों के बयानों और विवेचना में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर नीरज कश्यप (29 वर्ष) को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

एसएसपी ऊधमसिंह नगर के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में कोतवाली आईटीआई पुलिस की टीम शामिल रही।

पुलिस टीम:

  1. उपनिरीक्षक मीनाक्षी मनराल
  2. हेड कांस्टेबल आन सिंह
  3. महिला कांस्टेबल नीतू जोशी

⚖️ मासूम बच्चों की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसी घटनाओं पर सतर्क रहें, आवाज उठाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!