November 18, 2026
IMG-20261101-WA0002
Kashipur
Share this news

काशीपुर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ काशीपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर फर्राटा भर रही एक दर्जन मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देशानुसार जनपद में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार, 1 नवंबर 2026 को कोतवाली काशीपुर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बिना नंबर प्लेट के संचालित हो रही 12 मोटरसाइकिलों को पकड़कर सीज करने की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना यातायात नियमों का उल्लंघन है। इसके अलावा, आपराधिक घटनाओं में ऐसे वाहनों की पहचान करना भी मुश्किल हो जाता है।

काशीपुर पुलिस की वाहन चालकों से अपील

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर नियमानुसार नंबर प्लेट अवश्य लगवाएं और यातायात नियमों का पालन करें। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!