November 18, 2026
IMG-20261031-WA0003
Kashipur Samay News
Share this news

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में करवा चौथ एवं पर्वों के पावन अवसर पर छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका आत्रेय के निर्देशन में किया गया।

प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए मेहंदी की आकर्षक, सुंदर एवं कलात्मक डिजाइनों का प्रदर्शन किया। छात्राओं की रचनात्मकता और कलाकारी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. शालिनी सिंह एवं श्रीमती शिप्रा छावड़ा शामिल रहीं। निर्णायकों ने मेहंदी की सुंदरता, डिजाइन, कलात्मकता एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में बेबी कौसर ने प्रथम, उजंला ने द्वितीय तथा इल्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वंदना सिंह, डॉ. रमा अरोड़ा, डॉ. दीपा चनियाल, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गीता मेहरा, डॉ. रंजना, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. पुष्पा धामा, श्रीमती शीतल अरोड़ा, श्रीमती प्राची धौलाखंडी, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. ज्योति रावत सहित महाविद्यालय का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!