November 17, 2026
Screenshot_20261020-204328
Kashipur Samay News
Share this news

काशीपुर। सुभाष नगर स्थित सी कॉलोनी में छोटे बच्चों ने अपनी मेहनत, लगन और उत्साह से रावण का पुतला तैयार कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा तैयार किए गए रावण के पुतले ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।



आगम जैन, सक्षम, मोहित, नीतिका राठी, वैष्णवी जैन और दर्शिका चौधरी ने मिलकर रावण का पुतला बनाया। इसके बाद आज आसपास के लोगों की मौजूदगी में रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान कॉलोनी में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

छोटी उम्र में बच्चों की इस पहल ने सभी को प्रभावित किया। अपने हाथों से रावण का पुतला तैयार कर उसका दहन करना बच्चों की मेहनत, आपसी सहयोग और रचनात्मक सोच को दर्शाता है। साथ ही यह पहल भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति बच्चों के लगाव को भी उजागर करती है।

बच्चों के इस अनूठे प्रयास की आसपास के लोगों ने सराहना की। इस आयोजन ने दशहरे के पर्व की खुशियों को और बढ़ा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!