
काशीपुर। राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में 29 सितंबर 2026 को होने वाले छात्रसंघ निर्वाचन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक रूट डायवर्जन एवं पार्किंग प्लान जारी किया गया है।
काशीपुर से बाजपुर-रुद्रपुर जाने वाला यातायात बदले मार्ग से चलेगा
काशीपुर से बाजपुर-रुद्रपुर की ओर जाने वाला समस्त यातायात चैती चौराहा → कुंडेश्वरी चौराहा → जैतपुर मोड़ होते हुए रुद्रपुर की ओर जाएगा।
बाजपुर-रुद्रपुर से काशीपुर आने वालों के लिए भी रूट निर्धारित
बाजपुर-रुद्रपुर की ओर से काशीपुर आने वाला यातायात NH-74 (हाईवे) से होकर काशीपुर अथवा सुल्तानपुर पट्टी → जैतपुर मोड़ → कुंडेश्वरी चौराहा → चैती चौराहा होते हुए काशीपुर की ओर जाएगा।
सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रभावी रहेगा डायवर्जन
पुलिस के अनुसार यह ट्रैफिक डायवर्जन प्लान 29 सितंबर 2026 को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 15:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
चुनाव में आने वाले वाहनों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था
काशीपुर से राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर चुनाव में जाने वाले वाहनों को होटल गौतमी हाइट्स के पास स्थित पार्किंग तक जाने की अनुमति होगी।
वहीं, बाजपुर की ओर से चुनाव में आने वाले वाहनों को कचनाल गोसाईं मोड़ के पास स्थित पार्किंग तक जाने की अनुमति होगी।
चुनाव की शुरुआत से समाप्ति तक लागू रहेगा पार्किंग प्लान
पुलिस प्रशासन के अनुसार उपरोक्त वाहन पार्किंग प्लान 29 सितंबर 2026 को छात्रसंघ चुनाव के प्रारंभ से समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।
जनता से ट्रैफिक प्लान का पालन करने की अपील
पुलिस प्रशासन ने समस्त जनता से अपील की है कि छात्रसंघ चुनाव के दौरान जारी किए गए ट्रैफिक डायवर्जन एवं पार्किंग प्लान का पालन करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र एवं पोर्टल
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747






