प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नगर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियान, हजारों लोगों ने जलाया एक दिया
काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय पटल पर ख्याति प्राप्त देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज यहां पूरी धूमधाम के साथ मनाया गया। साथ ही प्रधानमंत्री श्री मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दी गयीं। प्रधानमंत्री के स्वच्छता के मूल मंत्र को सार्थक रूप देते हुए महापौर दीपक बाली के निर्देशन में काशीपुर नगर निगम ने पांडव कालीन पौराणिक एवं धार्मिक स्थल द्रोणा सागर पर स्वच्छता अभियान के साथ-साथ ‘आशीर्वाद का एक दिया’ कार्यक्रम के तहत दीपोत्सव आयोजित किया।
महापौर दीपक बाली के निर्देशन में चला स्वच्छता अभियान
इस शानदार समारोह में महापौर दीपक बाली, नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह, शालिनी नेगी, शिवेंद्र खनायत, कर अधीक्षक अनिरुद्ध गौड़ सहित नगर निगम के सभी अधिकारी-कर्मचारी, पार्षदों एवं भारी संख्या में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा नगर व क्षेत्र के आम और खास सभी ने सहभागिता निभाई और हजारों लोग इस बेमिसाल कार्यक्रम के गवाह बने।

सफाई अभियान के बाद द्रोणा सागर में हुआ दीपोत्सव
शाम 4:30 बजे से ही भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं पार्षदगण द्रोणा सागर पर पहुंचना शुरू हो गए। महापौर दीपक बाली एवं नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट के पहुंचते ही सफाई अभियान शुरू हो गया और देखते ही देखते पूरा द्रोणा सागर क्षेत्र साफ-सुथरा हो उठा।

हजारों लोगों ने जलाया ‘एक दिया’
महापौर श्री बाली एवं नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने दीए जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद एकत्र हुए सभी हजारों लोगों ने आशीर्वाद स्वरूप एक दिया जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु एवं प्रसन्न जीवन की कामना की।


17 अक्टूबर तक चलेंगे सेवा संकल्प के कार्यक्रम
इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक नगर निगम द्वारा सेवा संकल्प आयोजन के तहत अनेक कार्यक्रमों को चलाया जा रहा है। उन्होंने नगरवासियों से अपने शहर को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाने का अनुरोध किया।
यह लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा नेता खिलेंद्र चौधरी, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, जिला उपाध्यक्ष मोहन बिष्ट, ईश्वर चंद्र गुप्ता, महापौर की धर्मपत्नी श्रीमती उर्वशी दत्त बाली एवं पुत्री मुद्रा, मुकेश चावला, मुक्ता सिंह, जिला महामंत्री सुशील शर्मा, मनोज प्रजापति, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर, श्रीपति, राबिया बेगम, चौधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, संजय भाटिया, काशीपुर डेवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष राजीव घई, पार्षद बीना नेगी, वैशाली गुप्ता, संजय शर्मा, अनीता कांबोज, रवि प्रजापति, अनिल कुमार, अमित मनचंदा, संदीप सिंह मोनू, मनोज जग्गा, पुष्कर बिष्ट, सतीश कुमार, दीपा पाठक, अशोक सैनी, भाजपा नेता डॉ. गिरीश तिवारी, गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल के अध्यक्ष डॉक्टर नीरज कपूर, शिक्षिका नीति सिंगल, शिक्षक मुकेश कुमार, धर्म सिंह मनराल, मंजू यादव, राजेंद्र सैनी, मनोज कौशिक, अनिल ठाकुर, रजत सिद्धू, चंद्रकांता चौहान, राधा चौहान, रानी चौधरी, शालू चौधरी, गीता रावत, पुष्पा रौतेला, उषा शर्मा, गीता कश्यप, दमयंती मेहरा, तरन्नुम अग्रवाल, सभा के अध्यक्ष अशोक पैगिया गौड़, सभा के अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व पार्षद राजू सेठी, धर्मेंद्र कुमार, अनुराग चौधरी, विवेक शुक्ला सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
द्रोणा सागर पार्क दीयों की रोशनी से जगमगा उठा।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747




