उधमसिंह नगर में 7 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

Share this news

Kashipur Samay News

Share this news

उधमसिंह नगर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 6 सितंबर 2026 को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के विभिन्न जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली और तीव्र से अति तीव्र वर्षा होने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है।

विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उधमसिंह नगर ने जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए 7 सितंबर 2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

इसके साथ ही जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों के लिए भी 7 सितंबर को अवकाश रहेगा।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित तहसीलों एवं विभागों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!