काशीपुर – ऑपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार

Share this news

Kashipur Samay News

Share this news

काशीपुर, 31 अगस्त 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर के आदेश-निर्देशों तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे वारंटी मोसिन पुत्र निसार, निवासी अल्ली खां, को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विशेष सत्र विचारण वाद संख्या 42/22 में धारा 452, 376 एवं 307 भादवि के तहत मामला संबंधित है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उप निरीक्षक देवेंद्र सामन्त
कानि. 131 देवनाथ


काशीपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामील और वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!