रुद्रपुर, 24 अगस्त। जिला सभागार में मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडलायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं और एसआईआर कार्य में सहयोग की अपील की।
मंडलायुक्त ने कहा कि एसआईआर के तहत प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
बैठक के प्रारंभ में उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्रा ने एसआईआर की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि आलेख प्रकाशन के समय जनपद में कुल 11,55,672 मतदाता हैं। इनमें 1,10,536 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई है, जबकि 3,36,164 मतदाताओं के संबंध में विसंगतियां पाई गई हैं। वहीं, 4,46,615 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें से 2,22,257 नोटिसों की सुनवाई पूर्ण हो चुकी है। शेष नोटिसों की सुनवाई प्रक्रिया गतिमान है।

बैठक में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, विधायक शिव अरोरा, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, कांग्रेस के ललित बिष्ट, आम आदमी पार्टी की किरण पांडेय विश्वास, बसपा के चंद्रशेखर राव सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
जिला सूचना अधिकारी, ऊधम सिंह नगर

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747





