काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के 6 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय समागम के अंतर्गत “नई शिक्षा नीति द्वारा शैक्षिक प्रणाली में चुनौतियां एवं बदलाव” विषय पर वाद-विवाद एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में आरती शर्मा, स्नेहा, दुर्गा, प्रियंका, निकिता पांडे सहित छात्राओं ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में निकिता पांडे ने प्रथम, आरती शर्मा ने द्वितीय तथा दुर्गा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वंदना सिंह एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ज्योति रावत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, गूगल फॉर्म के माध्यम से आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 35 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रमा अरोड़ा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपा चनियाल, श्रीमती प्राची धौलाखंडी, डॉ. रंजना, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. ज्योति रावत, श्रीमती शीतल अरोड़ा, श्रीमती पुष्पा धामा सहित महाविद्यालय की शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

शहरयार आसिम
सम्पादक – काशीपुर समय
कार्यालय – ग्राम सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747




