काशीपुर – सत्ता का दुरुपयोग कर रही भाजपा : अलका पाल

Share this news

Kashipur Samay News

Share this news

काशीपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा द्वारा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग एवं नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अराजक तत्व कहे जाने के खिलाफ पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचकर महानगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारे बाजी करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि विगत दिनों हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली में जिस तरह से भाजपा सरकार ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रैली में भाग लेने से रोका वह लोकतंत्र में शर्मसार करने वाला विषय है। पूरे प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था, खनन माफिया, बेलगाम अफसर शाही प्रदेश को खोखला कर रही है।

उत्तराखंड की जल जंगल जमीन इस सरकार के में सुरक्षित नहीं, वही एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में अफसर शाही पूरी तरह से बेलगाम हो गई है। ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार का अफसर शाही पर कोई नियंत्रण नहीं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली में कार्यकर्ताओं को रोककर जिस तरह से लोकतंत्र का गला घोटा गया, उससे साफ चाहिए नहीं कि भाजपा कांग्रेस से घबरा गई है।

इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, सुशील गुड़िया हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया, संजय चतुर्वेदी, सरित चतुर्वेदी, जितेंद्र सरस्वती, मनोज जोशी, दीपिका गुड़िया, उमेश जोशी, ब्रह्मपाल, सुभाष पाल,एड राजेश शर्मा, एडवोकेट अनिल शर्मा, संदीप सहगल, कुलदीप सिंह ऐरी,एडवोकेट इंदर सिंह, राशिद फारुकी, अफसर अली, अनीस अंसारी, रियासत प्रधान शाह आलम, अरुण चौहान, मंसूर मंसूरी, मंसूर मेफेयर, हनीफ गुड्डू, उमेश चंद, टीका सिंह सैनी, अक्षत मिड्ढा, महेंद्र बेदी, गौरव चौधरी, सदन इकबाल, परम सिद्धू, इकबाल अदीव, अब्दुल समद, सुरेंद्र बटला , आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error:Content is protected !!